नागपुर. महाराष्ट्र में पर्वाधिराज महापर्व पर्युषण के अवसर पर पहली बार ‘विस्मिताश्री श्रुतज्ञान प्रदर्शनी-IV (3D व्यास)’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठी प्रदर्शनी का निर्देशन पूज्य गणाचार्य विरागसागरजी की शिष्या, पूज्य 105 क्षुल्लिकारत्न विस्मिताश्री और पूज्य 105 क्षुल्लिकारत्न विगम्याश्री माताजी द्वारा किया गया है। प्रदर्शनी में जैन धर्म के प्राचीन शास्त्रों और विज्ञान के विविध पहलुओं को 3D मॉडलों के माध्यम से दर्शाया जाएगा।
यह प्रदर्शनी जैन बायोलॉजी, जैन कॉसमोलॉजी, जैन गणित, और जैन भूगोल जैसी जटिल अवधारणाओं को आधुनिक 3D तकनीक से समझने का मौका प्रदान करेगी। प्रदर्शनी में जम्बूद्वीप, ढाई द्वीप, पंचमेरु, विदेह क्षेत्र, और अन्य महत्वपूर्ण मॉडल शामिल होंगे। उद्घाटन भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के महामंत्री संतोष जैन पेंढारी द्वारा किया जाएगा, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कॉन्फिडेंट नृप के संचालक नितिन खारा उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शनी 8 सितंबर से 18 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक नागपुर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर में आयोजित होगी। दर्शकों को 5-5 के समूह में प्रवेश दिया जाएगा।
इस आयोजन में खंडेलवाल मंदिर के विभिन्न सदस्य भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आपकी उपस्थिति इस आध्यात्मिक यात्रा को विशेष बनाएगी।