
देश में करीब एक साल बाद होने वाले आम चुनाव से पहले कांग्रेस अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार करती दिख रही है. बुधवार को 2 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर आए परिणाम में से 2 तो कांग्रेस के खाते में गई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से उपचुनाव में खाली हाथ ही रही.
बीजेपी की हार इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि उसे मध्यप्रदेश में 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में एक भी जीत नहीं मिली. उसी तरह ओडिशा में भी वह जीत हासिल नहीं कर सकी. ओडिशा में सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने बीजेपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली, जबकि मध्य प्रदेश में कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली.
हालांकि मध्य प्रदेश की ये दोनों सीटें कांग्रेस के पास ही थीं. मुंगाबली से महेंद्र सिंह कालूखेड़ा और और कोलारस से राम सिंह यादव के निधन के चलते उपचुनाव कराए गए.