
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा कश्मीर से महाराष्ट्र के नागरिकों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ान के आदेश के बाद आज 24 अप्रैल को श्रीनगर से मुंबई के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की गई है। इंडिगो की यह फ्लाइट महाराष्ट्र से 83 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंचाएगी। आज गुरुवार के लिए एक अन्य उड़ान की व्यवस्था करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा इसके लिए यात्रियों की सूची भी तैयार की जा रही है। केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल इसके लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं। इस विशेष उड़ान का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।