
नागपुर. मई महीना जैसे जैसे बढ़ रहा है, सूरज देवता अपने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अकोला का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। औसतन तापमान से जिले का तापमान चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी के साथ सीजन में यह सबसे ज्यादा तापमान है। इसी के साथ अकोला विदर्भ में सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। वहीं नागपुर जिला का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, विदर्भ के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। विदर्भ में गर्मी का कहर अब बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है की अगले कुछ दिनों में तापमान 45 डिग्री तक जाने की आशंका है। खास कर गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत से आ रही गर्म हवाओं के चलते विदर्भ में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले सप्ताह तक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी , लेकिन अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है।