
नागपुर. कला संघ द्वारा वीआर नागपुर में आयोजित कला महोत्सव को कला प्रेमियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। पूरे एक महीने तक चलने वाले इस महोत्सव ने शहर के कला जगत में नए रंग भर दिए हैं। 20 अक्टूबर 2024 को संपन्न हुए इस महोत्सव की मुख्य थीम ‘ट्रांसेंडिंग बाउंड्रीज’ थी, जिसमें 140 कलाकृतियाँ, शिल्प, पेंटिंग्स और फोटोग्राफ्स शामिल किए गए थे। सर जे जे स्कूल ऑफ आर्ट और श्री कला महाविद्यालय के 50 छात्रों ने इस महोत्सव में भाग लिया। डीपीएस और लिटल मिलेनियम स्कूल के यंग आर्टिस्ट प्रोग्राम के तहत 400 विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया, वहीं ‘महाराष्ट्र इन फोकस’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अनुभवी और उभरते हुए फोटोग्राफर्स ने हिस्सा लिया। इसके अलावा साहित्यिक बैठक में 100 पुस्तक प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विभिन्न साहित्यिक विषयों पर चर्चा की। सिनेपोलिस और मेराकी थिएटर्स के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई फिल्म ‘घाट’ का विशेष स्क्रीनिंग आयोजित किया गया। इसके बाद फिल्म के निर्देशक छत्रपाल ननावरे और कलाकारों के साथ दर्शकों ने संवाद किया। संगीत, काव्य संध्या, करवथ काठी बुनाई, पॉटरी कार्यशालाएं जैसे कई सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों ने इस महोत्सव को विशेष बना दिया। नागपुर कला संघ की क्यूरेटर सुमी गुप्ता ने महोत्सव को मिली शानदार प्रतिक्रिया के लिए नागपुरवासियों का आभार व्यक्त किया।