
नागपुर. जैसे ही देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा हुई, नागपुर शहर में होर्डिंग्स और बैनरों का स्वरूप बदल गया। शहर के शंकरनगर, पंचशील, यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी जैसे प्रमुख स्थानों पर पहले से ही लगे ‘ओ फिर से आ गए’ जैसे होर्डिंग्स ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। अब इन जगहों पर ‘मैं वापस आ गया हूं…’ जैसे संदेश वाले होर्डिंग्स ने माहौल बदल दिया है। इसी बीच, मध्य नागपुर के विधायक प्रवीण दटके की फोटो वाले तख्तियां भी शहर में दिखाई देने लगीं। लक्ष्मीनगर चौक पर पूर्व महापौर संदीप जोशी और दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अभिनंदन करते हुए बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जब फडणवीस उपमुख्यमंत्री थे, तब उनके मानद सचिव रह चुके संदीप जोशी ने भी आठ रास्ता चौक पर एक बड़ा बोर्ड लगाकर फडणवीस के प्रति समर्थन जताया था. नागपुरवासियों के लिए यह पल गर्व का विषय बन गया है, क्योंकि एक बार फिर शहर का नेतृत्व प्रदेश स्तर पर मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है।