
नागपुर. गर्मी इस बार अप्रैल के महीने में ही अपने रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में है। अप्रैल समाप्त होने के पहले ही जिले का तापमान 44 डिग्री के पार हो गया है। बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धुप के बीच मौसम विभाग ने नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में हिट वेव की चेतावनी दी है। इस बार गर्मी अपना पूरा तेवर दिखा रही है। अप्रैल के महीने में ही तापमान 44 डिग्री के पार हो गया है। गर्मी का आलम ये है कि विदर्भ में बुलढाणा जिले को छोड़ सभी जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। नागपुर, अकोला, अमरावती, वर्धा यवतमाल में तो 44 डिग्री के ऊपर तापमान है। अप्रैल के महीने में ही तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात के समय भी गर्मी से कोई राहत नहीं है रात के समय का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। गर्मी के तेवर को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले अगले ३ दिनों के हिट वेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने नागपुर,अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन के समय में लोगों के लिए घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है।